• Mon. Feb 9th, 2026

सीडीओ मनीष मीना द्वारा राजीव भवन के सभागार कक्ष में दिलाई स्वच्छ भारत शपथ

ByVijay Singhal

Sep 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान का आगाज स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत कचरा मुक्त भारत की थीम पर आधारित ‘स्वच्छता ही सेवा‘ पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ सीडीओ मनीष मीना ने राजीव भवन के सभागार कक्ष में किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी, कार्मिकों को “स्वच्छ भारत” बनाए जाने की शपथ दिलाई। राजीव भवन के सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ ने कहा कि एक विकसित देश की कल्पना बिना स्वच्छता के संभव नहीं है। स्वच्छता का कार्य केवल कुछ दिनों का अभियान न होकर निरन्तर चलने वाला अभियान होना चाहिए। हम जो भी कार्य अभियान के तौर पर करते हैं उसमें अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसीलिए सफाई व स्वच्छता का कार्य भी अभियान की तरह प्रतिदिन चलना चाहिए। सीडीओ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने घर एवं आस पडोस में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। दूसरे लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने स्वच्छता के प्रति सजग रहने और श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने की अपील की।
डीपीआरओ किरण चौधरी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कचरा मुक्त गांव,, कचरा मुक्त मथुरा ” कचरा मुक्त  भारत’ बनयाए जाने हेतु  विगत वर्षों की तरह स्वच्छता गतिविधियों की भावना से जन सहयोग के श्रमदान से ही इस अभियान को सफल बनाना है। कार्यक्रम के दौरान  डीडीओ , डीपीआरओ ,डीपीओ, सीवीओ , डी एस डबल्यू ओ, सहित सभी जिला स्तरीय  अधिकारी, एव कर्मचारी राजीव भवन के सभागार कक्ष में उपस्थित के कार्मिक मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.