हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिला कारागार में बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंदी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसके कारणों की जांच की जा रही है। जेल प्रशासन ने तत्काल घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल बंदी की मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिजनों ने पिंटू की मौत को लेकर आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, जेल प्रशासन का कहना है कि बंदी की तबीयत अचानक खराब हुई थी और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि बंदी की मौत स्वाभाविक प्रतीत होती है, फिर भी पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने संभावना जताई कि बंदी को साइलेंट अटैक आया होगा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
