हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन के ऊपरकोट मोहल्ला में सोमवार की रात चोरों ने पीछे के दरवाजे से घुसकर घर से लाखों के जेवर चुरा लिए। शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवर बरामद हो गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। सोमवार की रात दाऊजी पुत्र पूरन सिंह निवासी ऊपरकोट महावन अपने परिवार के साथ लगभग बारह बजे घर के अंदर सो रहे थे। इस दौरान घर में चोरी हो गई। सुबह दाऊजी अपनी चाय की दुकान पर जाने की तैयारी करने लगे। उनकी पत्नी कमरे में गई तो देखा कि कमरे में रखी अलमारी एवं उसमें रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। महिला ने शोर मचाया। सोने-चांदी के आभूषण एवं नकद करीब ढाई हजार रुपये चोरी हो गये। दाऊजी ने बताया कि रात करीब 11 बजे उजाला पुत्र रामबाबू निवासी ऊपरकोट को अपने घर के आसपास घूमते हुए देखा था। चोरी की घटना के बाद उसकी तलाश की जाने लगी। वह महावन बस स्टैंड के समीप एक दुकान अलाव पर बैठा था। स्वेटर के अंदर रखे सामान को हाथ से पकड़े हुए था। लोगों को शक हुआ लोगों को देखते ही वह आगे बढ़ने लगा लोगों ने पकड़ कर तलाशी ली। एक थैले में रखा सामान बरामद हो गया। ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया । थाना निरीक्षक मोहित तोमर ने बताया कि युवक पर कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
