हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिला अस्पताल में कायाकल्प मैनुअल टीम की प्रभारी कमलेश मिश्रा ने अचानक पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। टीम के आते ही अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जांच शुरू हो गई। निरीक्षण के दौरान CMS, वरिष्ठ चिकित्सक, जूनियर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी साथ रहे।
सबसे पहले टीम ने इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। यहाँ मरीजों की सुविधाएं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई और स्टाफ की उपस्थिति का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद महिला, पुरुष, शिशु वार्ड, प्रसूति कक्ष और ओपीडी ब्लॉक का क्रमवार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कमियां पाई गईं, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं कई व्यवस्थाओं को उन्होंने संतोषजनक बताया। उन्होंने CMS को निर्देश दिया कि मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और गति लाई जाए तथा सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
