• Tue. Feb 17th, 2026

सुरीर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Feb 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर थाना पुलिस ने  हिस्ट्रीशीटर और पूर्व में आपराधिक मामलों के तहत फरार चल रहे संजय को रविवार  को तेहरा अंडर पास के समीप से गिरफ्तार किया है, और उसके पास से अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार संजय सुरीर थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के तेहरा अंडर पास के समीप से गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी मथुरा द्वारा संदिग्ध व्यक्ति ,वाहन चेकिंग ,वांछित अपराधी की तलाश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सुरीर पुलिस ने रविवार दोपहर तेहरा अंडरपास के समीप से हिस्ट्रीशीटर संजय को अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान किया है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि संजय के खिलाफ विभिन्न थानों में 10 मुकदमा पंजीकृत हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.