• Sun. Feb 15th, 2026

सुरीर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में पांच दबोचे

ByVijay Singhal

Oct 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सुरीर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर आपस में विवाद करने के आरोप में वांछित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरीर नरेन्द्र यादव ने बताया कि मंगलवार को उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी शांति भंग करने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी महेश निवासी भदनवारा, सूरज सिंह निवासी भिदौनी, सुरीर के अलावा हरवीर, सुनील, अंकुर निवासीगण गांव भालई, सुरीर को गिरफ्तार कर चालान किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.