• Tue. Feb 10th, 2026

ठाकुर केशवदेव केस में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड नहीं हुआ हाजिर

ByVijay Singhal

Nov 11, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ठाकुर केशवदेव केस में 13.37 एकड़ जमीन पर दावा करने वाले अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र माहेश्वरी व अन्य के मामले में रिवीजन की सुनवाई में बृहस्पतिवार को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड हाजिर नहीं हुआ। जिला जज राजीव भारती ने उसे हाजिर होने के लिए एक और अवसर दिया है। अब रिवीजन पर 28 नवंबर को सुनवाई की जाएगी। अधिवक्तागण ने सिविल जज सीनियर डिवीजन के 7 रूल 11 के निर्णय के खिलाफ जिला जज की अदालत में रिवीजन प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। सीनियर सिविल जज ने अधिवक्तागण का केस सुनने योग्य है या नहीं इस संबंध में सुनवाई का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ अधिवक्तागण ने जिला जज की अदालत में रिवीजन का प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। जिसमेें प्रतिवादीगण में से एक सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड अदालत से गैरहाजिर चल रहा है। विगत सुनवाई पर जिला जज राजीव भारती ने अधिवक्तागण को निर्देश दिया कि वह डाक से सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को नोटिस देें। श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेन्द्र प्रताप सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र माहेश्वरी ने बताया कि जिला जज ने सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को हाजिर होने का एक और अवसर प्रदान किया है। उधर, पक्षकार गोपाल गिरी के वाद में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने सुनवाई के लिए 1 दिसंबर की तारीख तय की है। उनके अधिवक्ता दीपक शर्मा ने बताया कि अदालत की अनुपस्थिति के चलते वाद पर सुनवाई नहीं हो सकी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.