• Tue. Feb 10th, 2026

गर्मी हो रही हावी, डायरिया के बढ़ रहे मरीज

ByVijay Singhal

Apr 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गर्म हो रहा मौसम बच्चों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। तेज गर्मी और तापमान बढ़ते ही उल्टी-दस्त के मरीज की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 20 से 25 अभिभावक बच्चों का डायरिया का उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। बुधवार को भी ओपीडी में 130 में से करीब 22 बच्चों को उल्टी-दस्त और बुखार की दिक्कत थी। यह सरकारी आंकड़ा हैं, अगर निजी अस्पतालों में देखें तो डायरिया के मरीजों की काफी संख्या है। चिकित्सकों के अनुसार डायरिया से बच्चे और युवा अधिक ग्रसित हो रहे हैं। हर रोज गर्मी के तेवर बढ़ते जा रहे हैं। बीते सप्ताह से दिन में धूप निकलने के बाद तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। बुधवार को भी 41 डिग्री तापमान रहा। कामकाज के लिए लोगों को घर से बाहर निकलना पड़ता है। धूप में काम करने से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार ने बताया कि डायरिया से बचने के लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। ज्यादा देर तक धूप में न रहें। मां का दूध पी रहे बच्चों को जबरन दूध न पिलाएं। दूध की बोतल को गर्म पानी से साफ करें। 24 घंटे से ज्यादा दस्त हो तो चिकित्सकों से परामर्श लें। घर में शिकंजी या फिर ओआरएस का घोल अधिक से अधिक पीएं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.