• Tue. Feb 10th, 2026

सुदामा कुटी शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ आज से, संघ प्रमुख आएंगे

ByVijay Singhal

Jan 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की सुदामा कुटी में जगद्गुरु रामानंदाचार्य महाराज का 726वां जयंती महोत्सव और सुदामा कुटी शताब्दी महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। आज यानी शनिवार को 11 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाली राजनीतिक हस्तियों को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों ने भी सुदामा कुटी व आयोजन स्थल कुंभ क्षेत्र का जायजा लिया। तैयारियों और उसमें सुधार को लेकर दिनभर अधिकारियों और संत-महंतों की यहां चहलकदमी बनी रही। सुदामा कुटी शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ श्रीकृष्ण जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के सानिध्य में संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। इससे पहले संत सुदामा दास महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में शामिल संत, महंत और भक्तों का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक ने आयोजन स्थल पर बने पंडाल, हवन पंडाल के साथ श्रद्धालुओं के ठहरने व मेला स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा एजेंसी और डॉग स्क्वायड टीम ने भी चप्पे-चप्पे पर जांच की। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज, महंत पवन कुमार दास, महामंडलेश्वर केशवदास, ओंकार दास महाराज के साथ बैठक कर संघ प्रमुख समेत वीवीआईपी के आने को लेकर व्यवस्था में सुधार पर चर्चा की। यमुना तट पर संत और महंतों के सानिध्य में यजमानों ने यमुना का पूजन किया। सुदामा कुटी के महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज ने बताया कि विधि विधान से पूजन के बाद 108 भक्तों की ओर से यमुना जल भरकर कलश आयोजन स्थल तक लाए गए। मंगल कलश यात्रा में भक्तों के साथ संत, महंत व पंडित शामिल रहे। उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को चरण पादुका और भव्य कलश शोभायात्रा से होगा। इस मौके पर महंत पवन कुमार दास, महामंडलेश्वर केशव दास, भारत गुरु, महामंडलेश्वर ओंकार दास महाराज, संत बालक देवाचार्य महाराज,महामंडलेश्वर नरसी दास, महंत सूरत दास, महंत महेंद्र दास, संदीप दास, दशरथ दास, महामंडलेश्वर अवधेश दास, महंत जगदीश्वर दास, राधेश्याम दास आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.