• Wed. Apr 1st, 2026

नगला कुंजी में निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप का सफल आयोजन

ByVijay Singhal

Feb 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । बलदेव क्षेत्र के नगला कुंजी गांव में राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग और शरण आश्रम अस्पताल दयालबाग के चिकित्सकों द्वारा एक निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में आगरा से आए डॉक्टरों ने स्थानीय समुदाय को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए अपनी सेवाएं दीं। कैंप का उद्घाटन शरण आश्रम अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर प्रोफेसर एसके सतसंगी एवं पूर्व अध्यक्ष, एसएन मेडिकल कॉलेज, की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनूपसिंह, डॉ. रजनी, डॉ. पूजा , बलभद्र इण्टर कॉलेज से सुधाकर उपाध्याय, शरद सिन्हा,कोमल प्रसाद की उपस्थिति में  विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने 400 के लगभग मरीजों का चेक अप कर निशुल्क दवाइयां वितरण की। कैंप में ग्रामीणों के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच, आंखों की जांच, रक्त परीक्षण, और अन्य आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न जानकारियों एवं सावधानियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। स्थानीय निवासियों ने कैंप के आयोजन की सराहना की और आयोजकों और डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे कैंप से उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा और वे चिकित्सीय मदद के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। कैंप में नगला बाला, सरकंड खेड़ा, खोदुआ नगला जमुनी, पचावर आदि गांवों से चिकित्सा परीक्षण कराने मरीज आए। समापन समारोह में नगला कुंजी से मुनेश शर्मा, गुरुशरन, भारत सिंह, जय नारायण, कालू,राकेश उपस्थित लोगों ने कैंप की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में ऐसे और चिकित्सा शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.