• Sun. Feb 22nd, 2026

सुभाष इंटर कॉलेज ने मारी बाजी

ByVijay Singhal

Aug 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 69वीं माध्यमिक विद्यालय जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता जीतने के लिए बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने खूब दिमागी घोड़े दौड़ाए। बालक वर्ग के तीनों मैच में सुभाष इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। सुभाष इंटर कॉलेज में हुई शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में मंसा प्रथम और रेखा द्वितीय, अंडर 17 बालिका वर्ग में रेनू चौधरी प्रथम, किंजल द्वितीय, अंडर-19 में अंजलि प्रथम, राधा द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अंडर-14 में सुभाष इंटर कॉलेज के बादल प्रथम, सूर्यांश द्वितीय, अंडर-17 में सुभाष इंटर कॉलेज के सागर प्रथम, गोपाल द्वितीय, अंडर-19 में सुभाष इंटर कॉलेज के माधव प्रथम, अनिल द्वितीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका प्रदीप चतुर्वेदी, सहायक निर्णायक राकेश साहू, विनोद पाल, पंकज चौधरी, सर्वेश सोलंकी, रवि प्रकाश, रजत चौधरी, नरेंद्र पांडे, रूबी पवार, प्रीति बघेल ने निभाई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया। इस दौरान राजेश्वर सिंह चौहान, उदयवीर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, राजेश सिंह, प्रबुद्ध, सुधा टैंगर, शैलेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार यादव, उषा रानी, चंद्र प्रकाश चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.