हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एंटी रोमियो स्क्वायड की जनपद प्रभारी अलका रानी (उप निरीक्षक) का उनके द्वारा दी गई अविस्मरणीय सेवाओं के लिए प्रधानमंत्री संग्रहालय (दिल्ली) में आयोजित हुए राष्ट्रीय अटल अवार्ड वितरण समारोह में सम्मान किया गया।साथ ही उन्हें राष्ट्रीय अटल अवार्ड से अलंकृत किया गया।उन्हें यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अभिनाश राय खन्ना, बैंक ऑफ बड़ौदा कॉप सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील जे. शाह, एबीवीएमएस के अध्यक्ष और एफ.सी.आई. के सदस्य आचार्य राजेश ओझा एवं प्रख्यात विद्वान और आध्यात्मिक नेता लेखराज माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, मैडल एवं ट्रॉफी आदि भेंट करके किया।
भारतीय किसान उर्वरक सहकारी समिति के अध्यक्ष दिलीप भाई शांगानी ने कहा कि यह कार्यक्रम उन लोगों की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता को मान्यता देने के महत्व को उजागर करता है, जो बदलाव लाने का प्रयास करते हैं। पुरस्कार विजेताओं ने उत्कृष्टता के लिए एक ऐसा मानक स्थापित किया है, जो आगे कई लोगों को प्रेरित करेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जाजू ने कहा कि “राष्ट्रीय अटल अवार्ड” विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों के अथक प्रयासों और उपलब्धियों का प्रमाण है। इस तरह के समर्पण को सही मायने में मान्यता मिलना गर्व की बात है।
कार्यक्रम की आयोजक व अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अटल अवार्ड वितरण समारोह के अंतर्गत देश की इन 37 विभूतियों का सम्मान करके अटल फाउंडेशन गर्व व हर्ष की अनुभूति कर रहा है।इन सभी 37 विभूतियों का योगदान अमूल्य है।यह सम्मान उत्कृष्टता के उनके निरंतर प्रयास के लिए हमारी सराहना का एक छोटा सा प्रतीक है। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवस्मरणीय योगदान देने वाली देश की 37 विभूतियों को सम्मानित किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
