• Thu. Feb 19th, 2026

छात्राओं ने संभाली थानों की कमान

ByVijay Singhal

Sep 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मिशन शक्ति 5.0 के तहत कोतवाली और सदर थानों की कमान छात्राओं ने संभालीं। छात्राओं ने थाने की कार्यप्रणाली समझने के बाद पीड़ितों की फरियाद सुनी। यातायात सुधार के लिए सड़क पर पहुंचीं। कई दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट नहीं लगाने पर चालान किया गया। सदर बाजार थाने में केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा भावना चौधरी को एक दिन का थानेदार बनाया गया। उन्होंने थाने का निरीक्षण किया और पीड़ितों की फरियाद सुनी। इसके बाद थाने की जीडी सहित अन्य अभिलेखों के बारे में जानकारी हासिल की। कोतवाली थाने में कुमारी प्रियांशु को थानेदार बनाया गया। उन्होंने थाने में पीड़ितों की सुनवाई के बाद यातायात की कमान संभालीं। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट नहीं लगाने पर यातायात सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। कहा कि अपनी नहीं अपने घरवालों की चिंता कीजिए, उनके लिए हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएं। हादसों में दोपहिया वाहन चालकों के मृत्यु के आंकड़े बताकर यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.