हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन स्थित परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र लखनऊ में विधानसभा का भ्रमण करने पहुंचे। उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही देखी। सदन की कार्यवाही देखने के बाद छात्रों के मन में उपजे सवालों का प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने समाधान किया। विधानसभा की कार्रवाई देखकर छात्रों को समझ आया कि पक्ष और विपक्ष सदन में कैसे चर्चा करते हैं। विभिन्न मुद्दों पर विधायकों और मंत्रियों द्वारा रखी गई बात को उन्होंने सुना। सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद छात्र जब बाहर निकले तो उनके मन में कई सवाल थे। उन्होंने मथुरा के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह से उन सवालों पर चर्चा की। मंत्री संदीप सिंह बच्चों की हर जिज्ञासा को शांत करते रहे और उन्हें यह भरोसा भी दिलाते रहे कि उनकी सोच, सवाल और सपनों को सरकार गंभीरता से सुन रही है और उस पर काम कर रही है। परिषदीय विद्यालयों के पाठ्यक्रम को लेकर उठे सवाल पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि पाठ्यक्रम तैयार करने का कार्य भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय का है, जहां विशेषज्ञ इस पर काम करते हैं। जर्जर स्कूल भवन और मर्जर पर सवाल आया तो मंत्री ने छात्रों को बताया कि किसी भी स्कूल को बंद नहीं किया गया है। जर्जर भवनों को तोड़कर नए स्कूल बनाने की प्रक्रिया चल रही है। एक छात्र ने मुगलों का इतिहास पढ़ने के साथ ही जिले के इतिहास और स्थानीय महान व्यक्तित्वों की जानकारी पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग रखी। इस पर उन्होंने कहा कि सरकार जिलेवार इतिहास और व्यक्तित्व पर आधारित एक किताब तैयार कर रही है। इसे जल्द ही कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाया जाएगा। भविष्य में इसे पाठ्यक्रम में भी जोड़े जाने की योजना है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
