• Wed. Feb 11th, 2026

हाईवे की शाहकुंज कॉलोनी, बालाजीपुरम में घर बुलाकर छात्र की गला घोंटकर हत्या

ByVijay Singhal

Dec 1, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे की शाहकुंज कॉलोनी, बालाजीपुरम में छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी दंपती ने मृतक के परिजनों को फोन करके बुलाया और खुद फरार हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को बिस्तर से कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या का कारण अवैध संबंध हो सकते हैं। थाना हाईवे की शाहकुंज कॉलोनी, बालाजीपुरम निवासी आयुष उर्फ शंकर (23) पुत्र सुनहरी लाल 12 कक्षा का छात्र था। बुधवार की सुबह 10 बजे उसके पास फोन आया। उसके बाद वह अपने पड़ोस में अनूप के घर पहुंच गया। यहां एक घंटे बाद युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। अनूप और उसकी पत्नी पूनम ने फोन करके आयुष के परिजनों को दोपहर 1.30 बजे फोन करके उसे ले जाने की बात कही।  परिजन पहुंचे तो दंपती भाग खड़े हुए। शाम को सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रथम दृष्टया अवैध संबधों के चलते युवक की हत्या की गई है। साल 2020 में युवक और दंपती किराए पर एक मकान में रहते थे। उसके बाद दोनों अलग अलग रहने लगे थे। शव को कब्जे में ले लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या का कारण ज्ञात हो सकेगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हत्यारोपी दंपती की तलाश को पुलिस टीम दबिश दे रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.