हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट , मथुरा के एमबीए विभाग की ओर से आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुतियों से दर्शकों को उल्लास से भर दिया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। एमबीए के नवागंतुकों ने नृत्य, गायन, कविता-पाठ और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंच संचालन कौशल से यह साबित किया कि राजीव एकेडमी केवल शिक्षा का नहीं बल्कि बहुआयामी व्यक्तित्व विकास का भी केंद्र है। सीनियरों ने नए विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया। नए विद्यार्थियों ने अपने परिचय और प्रस्तुतियों से सीनियर्स का दिल जीत लिया। एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. विकास जैन ने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी नए और पुराने विद्यार्थियों के बीच आपसी सौहार्द्र, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करती है। डॉ . जैन ने कहा कि एमबीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और पब्लिक स्पीकिंग का बहुत महत्व है। आरके एज्यूकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल और निदेशक डॉ. अभिषेक सिंह भदौरिया ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी जैसे आयोजन न केवल नए विद्यार्थियों को आत्मीय वातावरण देते हैं, बल्कि यह उन्हें संस्थान की संस्कृति और मूल्यों से भी जोड़ते हैं। राजीव एकेडमी के निदेशक डॉ. अभिषेक सिंह भदौरिया ने कहा कि आज के दौर में सफलता के लिए आत्मविश्वास, संचार कौशल, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता अत्यंत आवश्यक हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
