• Mon. Feb 16th, 2026

कृश्णा वैली कॉलोनी में छात्र ने फंदा लगाकर जान दी

ByVijay Singhal

May 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जैंत थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा वैली कॉलोनी में एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की आत्महत्या करने की सूचना सुनकर परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। छात्र निजी शिक्षण संस्थान से बीटेक कर रहा था और घर का अकेला चिराग था। पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने में लगी हुई है। थाना प्रभारी जैंत अजय वर्मा ने बताया 20 वर्षीय आदित्य कुमार पुत्र रामदुलारे भारद्वाज निवासी गांव सहरोही, थाना खैर, अलीगढ़ निजी संस्थान से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह राजमार्ग स्थित कृष्णा वैली कॉलोनी में रह रहा था। सोमवार शाम उसका शव कमरे में लटके होने की सूचना मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.