हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल की नगर पालिका में चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल से चली वार्ता के बाद आखिर मांगों पर सहमति बन गई। जिससे 7 अगस्त को होने वाली हड़ताल निरस्त कर दी गई।
चेयरमैन ने दावा किया कि कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि वह अब घेराव नही करेंगे।मंगलवार को नगर पालिका परिसर में सतीश वाल्मीकि, गिर्राज सिंह, किशोर सिंह आदि ने चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, ईओ निहाल सिंह, लेखाकार योगेंद्र रावत आदि से वार्ता की। मांग पत्र में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर बिंदुवार वार्ता हुई, जिसमें ठेके कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार बिना कटौती के पूरा भुगतान करने, चार महीने का प्रत्येक सफाई कर्मचारी का एरियर का भुगतान, नियमानुसार वेतन अवकाश देने, संविदा कर्मचारियों को पूरा वेतन मांग शामिल थीं। इस दौरान प्रत्येक संविदा सफाई कर्मचारी का बकाया भुगतान कराने समेत, सफाई कर्मचारियों को पूरे दिन का अवकाश, रिटायर्ड / मृतक सफाई कर्मचारियों को बकाया राशि का भुगतान एक साथ तत्काल कराए जाने आदि मांगों का निराकरण कराने की मांग पर सहमति बन गई, जिससे कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
