हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रदेश सरकार द्वारा उप निबंधन कार्यालयों में पीपीपी सिस्टम के तहत निबंध मित्र नियुक्त किए जाने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में अधिवक्ता और दस्तावेज लेखकों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। महावन तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर चल रहे प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा फ्रंट आफिस खोलकर लोगों के हकों को छीना जा रहा है, इससे दस्तावेज लेखकों का रोजगार छिन जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार की इस नीति के खिलाफ वह दस्तावेज लेखकों के साथ प्रदर्शन करेंगे। जब तक सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेगी वह चैन से नहीं सोएंगे। इधर छाता तहसील में दस्तावेज लेखक उप निबंधन कार्यालय के बाहर कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे रहे। अध्यक्ष वेदेन्द्र द्विवेदी उर्फ वेद भैया ने बताया कि दस्तावेज लेखक कलम बंद हड़ताल पर हैं। जब तक सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेगी, वह इसी तरह हड़ताल पर रहेंगे। ठा. प्रेमपाल सिंह जादौन, मोहन श्याम चौधरी, सुरेश चौधरी, बृज किशोर शर्मा, अधिवक्ता कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन चौधरी, सुशील भारद्वाज, बच्चू सिंह और छाता बार एसोसिएशन अध्यक्ष करन चौधरी, सचिव केके तिवारी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
