• Tue. Feb 17th, 2026

आवारा कुत्ते ने 3 साल के बच्चे पर किया हमला,बच्चे के गर्दन और चेहरे पर चोटों के निशान, हालात गंभीर

ByVijay Singhal

Feb 19, 2023
Spread the love
  • g
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता में गांव फालैन के आवारा कुत्ते ने 3 वर्षीय मासूम बच्चे पर हमला करके घायल कर दिया। कुत्ते के हमले को देख जैसे-तैसे मां ने बेटे को कुत्तों से बचाया। परंतु तब तक आवारा कुत्ते ने बेटे को गंभीर घायल कर दिया। मासूम बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। आनन-फानन में परिजनों ने उसे कोसीकला सीएससी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को लेकर पीड़ित पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में आवारा कुत्तों का इतना आतंक है कि आए दिन रास्ते से गुजरने वाले बच्चे एवं बड़ों पर कुत्ते हमला कर घायल कर देते हैं। लोगों को काट खाते हैं। प्रशासन के द्वारा इस तरह के आवारा कुत्तों के प्रति कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। जहां उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। इस घटना से बच्चे के चेहरे पर 70 टके आए है। मासूम बच्चे का वर्तमान की स्थिति में प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।इस घटना से पूरे गांव भय का माहौल बना हुआ है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बच्चे के गर्दन और चेहरे पर चोटों के काफी निशान है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटना को अंजाम देने वाले कुत्ते जंगली हो गए है। जो कि अन्य ओर भी किसी दूसरी घटना को अंजाम दे सकते है। जिसको लेकर वन विभाग सहित प्रशासन को कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.