हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन पुलिस ने पंजाब की युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी वृंदावन के कथावाचक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पंजाब के रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया था कि वह कथावाचक गोविंद बल्लभ शास्त्री निवासी गोपीनाथ बाजार, नंदीवाड़ी, वृंदावन से 9 अगस्त 2011 को वृंदावन में मिली थी। कथावाचक ने अपनी बातों से प्रभावित कर लिया और उससे जबरन संबंध बनाए, उस वक्त वे महज 17 साल की थी। विरोध करने पर शादी व कथावाचक बनाने का झांसा दिया। 8 दिसंबर 2016 को संगीत व कथावाचन सिखाने के बहाने वृंदावन बुला लिया और अलग-अलग मकानों में ठहराया और संबंध बनाए। एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
