हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में जबलपुर (मध्य प्रदेश) के कथावाचक को कुछ युवकों ने उधार के विवाद में बंधक बना लिया। बहन की शिकायत पर पुलिस ने कुछ ही देर में युवकों को गिरफ्तार कर कथावाचक को छुड़ा लिया। आरोपितों से दो कार व मोबाइल फोन व कथावाचक से लूटे 28 हजार रुपये बरामद हुए हैं। कथावाचक ने युवकों से सात लाख रुपये उधार लिए थे। यह रकम वह ऑनलाइन गेम में हार गए थे वृंदावन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि जबलपुर निवासी सिद्धार्थ पांडे कथावाचक हैं। उनका वृंदावन आना-जाना रहता था। यहां उनकी पहचान ओडिशा के युवक मुकुंद से हुई। पैसा कमाने की ललक में उन्होंने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलना शुरू कर दिया। पहले पैसे कमाए तो लोभ जाग गया। अधिक कमाने को मुकुंद से सात लाख रुपये उधार ले लिए। शुरुआत में लाभ होने पर वह मुकुंद को रकम देते रहे, लेकिन बाद में सात लाख रुपये गेम में हार गए। मुकुंद ने रुपये मांगे तो देने से इनकार कर दिया। मुकुंद ने रुपये वापस पाने को अपने साथियों के साथ सिद्धार्थ के अपहरण की योजना बनाई। उसने गुरुवार को कथावाचक को बातचीत के लिए बुलाया। यहां एक गेस्ट हाउस में रखकर उनके साथ मारपीट की और एक लाख रुपये मंगाने का दबाव बनाया। सिद्धार्थ के कहने पर स्वजन ने मुकुंद के मोबाइल पर एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपित सिद्धार्थ को दूसरे जगह ले गए, वहां सिद्धार्थ व उसके दो साथी अमित व दीपक को बंधक बना लिया। घर से बाकी रुपये मंगवाने का दबाव बनाया। सिद्धार्थ ने रुपये मंगवाने के लिए मुकुंद का मोबाइल मांगा और अपने घर पर वॉट्सएप पर रिसोर्ट की लोकेशन भेज दी। सिद्धार्थ की बहन साक्षी पांडे ने कोतवाली प्रभारी को मोबाइल पर घटना की सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपित मुकुंद शर्मा, पलवल (हरियाणा) के दिगंबर उर्फ हुड्डा, रामगोपाल, संतोष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
