• Fri. Feb 13th, 2026

मुंबई में प्रवचन कर रहे,कथावाचक देवकीनंदन महाराज को बम से उड़ाने की धमकी

ByVijay Singhal

Dec 26, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कथावाचक देवकी नंदन महाराज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कॉल उस वक्त आई, जब मुंबई में उनकी भागवत कथा चल रही थी। पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रैस किया, तो उसकी लोकेशन खाड़ी देश सऊदी अरब मिली। कॉलर ने धमकी दी है कि उन्हें मथुरा के चौक पर जिंदा जला दूंगा। महाराष्ट्र पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। देवकी नंदन महाराज मुंबई के खारघर में भागवत कथा कर रहे हैं। पुलिस ने धमकी के बाद भागवत कथा पंडाल की सुरक्षा को बढ़ा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। देवकी नंदन महाराज के प्राइवेट नंबर पर मुस्लिम देश सऊदी अरब के नंबर से एक फोन आया। इस पर कॉलर ने मुसलमानों के खिलाफ बोलने का आरोप लगाए और गालियां देने लगा। देवकी नंदन महाराज ने इस तरह से बात करने का विरोध किया तो कॉल करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी। डेढ़ मिनट के इसी कॉल का देवकी नंदन महाराज के साथी ने रिकॉर्ड कर लिया। इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए पुलिस के साथ ही PMO, गृह मंत्रालय, महाराष्ट्र और यूपी के मुख्यमंत्री को शेयर की गई। देवकी नंदन महाराज के छोटे भाई विजय शर्मा ने बताया कि पंडाल में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हम लोग भी अलर्ट हैं। इससे पहले अप्रैल 2022 में मुंबई के वाशिम में हनुमान जयंती पर राम भक्तों के साथ शोभायात्रा निकालने पर भी उन्हें दुबई से जान से मार देने की धमकी भरा फोन आया था। विजय शर्मा ने कहा कि देवकी नंदन महाराज सनातन धर्म के लिए मुखर होकर बोलते हैं। न्यूज चैनल एवं कथा पंडाल के उनके कई वीडियो वायरल होते रहे हैं।
पहली बार आई निजी नंबर पर धमकी
पिछले दिनों आफताफ-श्रद्धा मामले में भी लव जिहाद पर हिंदू समाज को जागरूक करते हुए उन्होंने प्रमुखता से बयान जारी किए थे। इससे पहले भी ऐसे कई कॉल-मैसेज संस्था के नंबरों पर आ चुके हैं। लेकिन, इस बार सीधे देवकी नंदन महाराज के ही नंबर पर धमकी दी गयी है। उनका नंबर बहुत ही गिने-चुने लोगों के पास है। इस बात को लेकर परिवार और उनके शिष्य सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं। इस संबंध में एक वीडियो जारी कर देवकी नंदन महाराज ने कहा कि हम किसी भी जाति या धर्म के विरोध में नहीं बोलते हैं। लेकिन सनातन धर्म और हिंदुत्व संस्कृति के प्रचार-प्रसार से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि किसी को मिटाने के लिए नहीं बल्कि अपने संस्कारों को बचाने व बढ़ाने के लिए वो काम कर रहे हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री एवं यूपी-महाराष्ट्र की सरकार से इसका संज्ञान लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि सनातन धर्म की आवाज रुकनी नहीं चाहिए। संस्था के मीडिया प्रभारी जगदीश समंदर ने बताया कि हिंदुत्व की प्रखर आवाज बने देवकी नंदन महाराज को इससे पहले भी कई बार जान से मारने एवं टुकड़े-टुकड़े करने की धमकियां मिल चुकी हैं। जिसमें प्रियाकान्त जू मंदिर पर किसी मुस्लिम संगठन के नाम से पत्र मिला था। इसमें हिंदुत्व के प्रचार पर सामूहिक नर संहार की चेतावनी लिखकर भेजी गई थी। एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी गई थी। वृंदावन कोतवाली में भी इस संबंध में मामले दर्ज हैं । इसके अतिरिक्त कथा के लिये दिल्ली जाते समय उनकी गाड़ी को रोककर हमले की कोशिश भी हो चुकी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.