• Wed. Feb 11th, 2026

व्रन्दावन में कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य और परिवार को बम से उड़ाने की धमकी

ByVijay Singhal

Apr 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन में कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य को अज्ञात व्यक्ति ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। महाराष्ट्र के किसी आतंकी संगठन की ओर से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद आश्रम के संचालकों में अफरातफरी मच गई। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अनिरुद्धाचार्य इन दिनों इंदौर में कथा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा संत काॅलोनी स्थित गौरी गोपाल आश्रम के आफिस में बंद लिफाफा रख दिया। आश्रम के कर्मचारियों ने लिफाफा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। लिफाफे में एक पत्र रखा था, जिसमें मुंबई के संजय पटेल ने खुद को महाराष्ट्र के आतंकी संगठन भारत मौत जिंदगी का कार्यकर्ता बताते हुए अनिरुद्धाचार्य से एक सप्ताह के भीतर एक करोड़ देने की मांग की है। पैसे नहीं देने पर उनके परिवार को बम से उड़ाने के साथ आश्रम को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि तुम कहां जाते हो, तुम्हारे बच्चे कहां पढ़ते हैं हमें सब जानकारी है। हम लोग तुम्हें बर्बाद करने और तुम्हारे आश्रम को बम से उड़ाने के लिए वृंदावन आए हैं। मध्यप्रदेश में कथा के दौरान हम घटना को अंजाम देंगे। इस संबंध में आश्रम के कर्मचारी रोहित तिवारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.