• Thu. Mar 19th, 2026

मथुरा में आंधी-बूंदाबांदी से राष्ट्रपति के आगमन से पहले सजावट को नुकसान

ByVijay Singhal

Mar 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बुधवार शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी और बूंदाबांदी के कारण शहर का जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन के लिए की गई सजावट को भी नुकसान पहुंचा है। शाम करीब 7 बजे तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हुआ। तेज हवाओं के कारण धूल भरी आंधी चलने लगी, जिससे सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया और लोगों को सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी पड़ी। बाजारों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस अचानक बदले मौसम का सीधा असर शहर में चल रही तैयारियों पर पड़ा। महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विभिन्न स्थानों पर की गई सजावट आंधी की चपेट में आ गई। खासतौर पर भूतेश्वर और अन्य प्रमुख स्थानों पर कपड़े व अन्य सामग्री से की गई सजावट तेज हवाओं के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। कई जगहों पर सजावटी कपड़े फट गए और बैनर-पोस्टर उखड़कर गिर पड़े, जिससे तैयारियों को काफी नुकसान हुआ। हालांकि, बूंदाबांदी के चलते गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन तेज आंधी ने लोगों को परेशान कर दिया। प्रशासन अब क्षतिग्रस्त सजावट को दुरुस्त कराने में जुट गया है, ताकि राष्ट्रपति के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं फिर से ठीक की जा सकें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.