• Wed. Mar 18th, 2026

चोरी के शक में पथराव, आधी रात को नगरिया में फैली दहशत; गांव में पुलिसबल तैनात

ByVijay Singhal

Mar 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव नगरिया में चोरी के शक में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ संदिग्ध लोग चोरी के इरादे से गांव में घुसे थे, जिन्हें ग्रामीणों ने देख लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया। इस हिंसक झड़प में छोटू, गोविंदा, माया देवी और मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों को गहरी चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.