• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा के थाना मगोर्रा इलाके के फोडर गांम में दोनों पक्षो में जमकर हुआ पथराव भरतपुर मार्ग हुआ बाधित

ByVijay Singhal

Feb 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के थाना मगोर्रा इलाके से एक पथराव का वीडियो सामने है। जिसमें दो पक्षों में जमकर पथराव हो रहा है। इस दौरान सौख भरपूर मार्ग लगभग 1 घण्टे बाधित रहा बताया जा रहा है। विवाद में दो महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। विवाद बारात के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर हुआ। थाना मगोर्रा के गांव फौडर निवासी मुनेश पुत्र गुरु प्रसाद की बारात मंगलवार को मथुरा के एक मैरिज होम में गई हुई थी। शादी समारोह के दौरान डीजे डांस को लेकर लड़कों के दो गुट आपस मे भीड़ गए और मारपीट हो गईl इसके बाद लोगों ने लड़ाई को शांत करा दिया, लेकिन जब बारात गांव लौटी तो गांव के ही श्यामू और कमल सिंह पक्ष में कहासुनी हो गई। एक दूसरे की कहासुनी इतनी बढ़ गयी की देखते देखते दोनों पक्षो में पथराव होने लगा। जिससे सौख भरतपुर मार्ग करीब 1 घण्टे बाधित रहा। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगो ने अपनी जान बचाकर घरों में घुस गए। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले आयी। घटना में अनीता, शशि कुमारी सहित दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। दोनों पक्षों के परिजन होमगार्ड बताए जा रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.