• Tue. Feb 10th, 2026

थाना जेत के अंतर्गत होटल संचालक और ग्रामीणों के बीच हुआ पथराव, फिंकी बोतल

ByVijay Singhal

Nov 20, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत इलाके में नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब वहां अचानक ईंट पत्थर फिंकने लगे। यहां चौमुंहा इलाके में खाली पानी की बोतल उठाने को लेकर ढाबा संचालक और ग्रामीण के बीच कहा सुनी हो गई। मामूली रूप से शुरू हुई कहा सुनी कुछ ही देर में पथराव तक पहुंच गई और कांच की बोतल फिंकने लगी। इस झगड़े में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगरा दिल्ली नेशनल हाई वे पर चौमुंहा कस्बे के समीप गोपाल ढाबा है। यहां चौमुंहा कस्बे के मिश्री सिसौदिया नेशनल हाई वे पर स्थित केएफसी रेस्टोरेंट के नजदीक स्थित पैट्रोल पंप पर पैट्रोल लेने गए। मिश्री अपनी बाइक में पैट्रोल ले जाने के लिए खाली बोतल तलाशने लगा। इसी बीच उसको एक बोतल गोपाल ढाबा पर दिखाई दी। मिश्री ने जब बोतल उठाई तो ढाबा संचालक सुमित,संजय ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। मिश्री और सुमित,संजय के बीच गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में पथराव तक पहुंच गया। सुमित,संजय और उनके हॉस्टल में रह रहे अन्य छात्र मौके पर पहुंच गए। सभी ने एक साथ पथराव करते हुए कांच की बोतल फैंकना शुरू कर दिया। मिश्री ने झगड़े की सूचना फोन कर ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन होटल संचालक ने उनकी भी नहीं सुनी और बबाल पर आमादा रहा।
मिश्री पैट्रोल लेने कार से गए थे। इसी दौरान उन्होंने घर पर खड़ी बाइक के लिए भी पैट्रोल लेने के लिए बोतल ली। बोतल उठाने को लेकर ही मारपीट और पथराव हो गया। होटल संचालक ने मिश्री की कार को भी तोड़ दिया। गुरुवार रात को हुए पथराव और कार तोड़ने की इस घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह हाथ में लाठी ले कर दबंग होटल संचालक और उसके साथी पथराव कर रहे हैं और गाड़ी तोड़ रहे हैं। झगड़े की सूचना मिलते ही जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मिश्री की तहरीर पर सुमित,संजय गोपाल के अलावा हॉस्टल में रहने वाले अज्ञात छात्रों के खिलाफ धारा 147,323,336,352,504,506 और 427 में मुकद्दमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में ले लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.