हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन के पुरानी गोकुल स्थित नंद भवन चौरासी खंभा मंदिर में छड़ी मार हुरंगे का आयोजन किया गया। हुरियारिनों द्वारा घूंघट की ओट में हुरियारों पर छड़ी बरसायीं। बलदाऊ महाराज का फूल बंगला सजाया व छप्पन भोग लगाए गए। मंदिर के प्रबंधक गोपाल तिवारी ने बताया भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई दाऊजी महाराज का जन्म छठ के दिन हुआ था। इसी परंपरा के तहत हुरंगा में महावन व आसपास की हुरियारिनें शृंगार कर पहुंचीं और हुरियारों पर छड़ी से प्रहार किया। सेवायतों ने आज बिरज में होरी रे रसिया, आ जइयो श्याम मोरे पनघट पे, होली खेलन आयो श्याम, आज रंग में बोरो री आदि भजन गाते हुए श्रद्धालुओं पर फूल और गुलाल उड़ाया। हुरंगा में छड़ी और फूलों व गुलाल की होली खेली गई। इस दौरान बलराम व कृष्ण का डोला निकाला गया। आकर्षक ढंग से सजा डोला बस स्टैंड स्थित नंद भवन धर्मशाला से आरंभ होकर चौक बाजार, पनियां ढाल होते हुए नंद भवन चौरासी खंभा मंदिर पहुंचा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कार्ष्णि गोविंदानंद व हरदेवानंद ने ठाकुरजी की आरती उतारकर और होली खेलकर किया। गोपाल तिवारी, चंद्र प्रकाश शर्मा, दिनेश मिश्रा, किशन स्वरूप मिश्रा, पप्पन उपाध्याय, नीतेश, सुनीत दीक्षित, गोपाल व्यास, कन्हैयालाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
