• Fri. Feb 20th, 2026

पंकज के करीबियों को खंगालने में जुटी एसटीएफ

ByVijay Singhal

Aug 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर पंकज यादव के करीबियों पर एसटीएफ ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मथुरा से बृहस्पतिवार रात को एसटीएफ की टीम सीधे मऊ को रवाना हो गई। मऊ में पंकज यादव के करीबियों को खंगाला गया। कुछ टीम को मिल गए। उनसे पूछताछ की गई।
एसटीएफ की टीम शार्प शूटर पंकज यादव के शरणदाताओं, करीबियों, आपराधिक दोस्तों से पूछताछ में जुटी है। इनसे पता किया जाएगा कि पंकज भाड़े पर हत्या के बदले मिलने वाली रकम को कहां रखता था। कौन-कौन लोग उसके संपर्क में थे। उसके गैंग में हाल में कौन लोग जुड़े हैं। एसटीएफ का उद्देश्य इन सभी सुरागों को खंगालकर यह पता लगाना है कि आखिर पंकज यादव और उसका फरार साथी आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में किस कारोबारी की हत्या करने जा रहे थे।
बीकेडी और अनुज कन्नौजिया पर फोकस
पंकज यादव के ढेर होने के बाद एसटीएफ का पूरा फोकस पूर्वांचल के बड़े अपराधी बीकेडी और अनुज कन्नौजिया पर है। इन दोनों के विषय में भी कई सुराग खंगाले गए। पंकज यादव की मौत के साथ ही उसके अपराध और उससे संबंधित मुकदमों का भी अंत हो गया है। फरह इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने बताया कि पंकज यादव के खिलाफ जितने भी मुकदमे दर्ज हैं उन सभी में इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को चस्पा करते हुए मृत्यु संबंधी फौती रिपोर्ट दाखिल होगी। मुकदमों में अब इसका नाम मृतक के तौर पर दर्ज हो जाएगा। फरह पुलिस का अब पंकज के साथी की तलाश में जुटी है। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का लक्ष्य है। इसके लिए टीमें लगी हुई हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.