• Mon. Feb 9th, 2026

महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पाद को देख ठहर गए कदम

ByVijay Singhal

Jan 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी स्थापना दिवस पर बीएसए कॉलेज परिसर में विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गईं। जनपद से बड़ी संख्या में आए स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और पशुपालकों ने विभिन्न स्टॉलों पर जाकर जानकारी की। वहीं पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत युवतियों और महिलाओं को जागरूक किया गया। बीएसए कॉलेज परिसर में 42 स्टॉल लगाई गईं, जिनका विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने अपने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। जागृति महिला सोसायटी की अध्यक्ष सोनिया माथुर की अगुवाई में लेजर कटिंग के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने। वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रशासक नीतू सिंह और उनकी टीम ने महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया। वहीं पशु पालन विभाग की ओर से पशु चिकित्सक डॉ. नेहा गुप्ता ने पशुपालकों को विभिन्न रोगों से बचाने के बारे में बताया। मत्स्य विभाग की निरीक्षक सृष्टि शर्मा ने मत्स्य और झींगा पालन के बारे में बताया। जैंत से आईं कंठी माला का व्यवसाय करने वाली महिलाओं ने भी यहां स्टॉल लगाई। वहीं फरह के नगला चंद्रभान से आईं समूह संचालिका सुंदर कुमारी ने फैंसी टोकरी और पोशाकों आदि की स्टॉल लगाई। इस अवसर पर स्कूली बालिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.