• Sat. Feb 14th, 2026

आगरा मंडल के मथुरा – बाद सेक्शन तीसरी लाइन के रेलवे विद्युतीकरण कार्यों का वैधानिक निरीक्षण

ByVijay Singhal

Aug 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।आज दिनांक 02.08.2024 को श्री अनूप कुमार अग्रवाल, पीसीईई/एनसी रेलवे व मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशन में  उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के मथुरा (एक्सक्लूसिव) – बाद सेक्शन (कुल 5.6 टीकेएम), तीसरी लाइन (आरवीएनएल द्वारा किया गया कार्य) के रेलवे विद्युतीकरण कार्यों का  वैधानिक निरीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया।  इसके बाद  में अधिकतम अनुभागीय गति पर स्पीड ट्रायल भी किया गया। यह आगरा डिवीजन की मथुरा-धौलपुर मुख्य लाइन (आरवीएनएल द्वारा कार्य) की तीसरी लाइन का हिस्सा हैयह उपलब्धि रेलवे बोर्ड, जीएम एनसीआर, डीआरएम/आगरा, आरवीएनएल और उनकी टीमों के लगातार समर्थन से संभव  हुआ है।
निरीक्षण के दौरान श्री एस एस मंगल/सी ई डी ई/प्रयागराज, सतेन्द्र कुमार तिवारी, जीएम आरवीएनएल एवम मंडल के अन्य अधिकारीगण श्री धर्मेश कुमार/सीनियर डी ई ई टीआरडी, श्री रघुनाथ सिंह/ सीनियर डी ई ई/ सामान्य, श्री आफताब अहमद/सीनियर डी एस ओ, श्री पवन कुमार जयंत/सीनियर डी ई ई/परिचालन, श्री नितिन गर्ग/ सीनियर डी ई एन-I, श्री कुलदीप मीना सीनियर डी ओ एम/एफ एंड जी, श्री अनिल पटेल/डी एस टी ई, स्टेशन निदेशक मथुरा श्री एस के श्रीवास्तव,श्री आर के बघेला/डी ई ई/टीआरडी, श्री पी सी अग्रवाल/ए डी ई ई/टीआरडी एवम सेक्शन के सम्बन्धित सुपरवाइजर उपस्थित रहें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.