वृंदावन कोतवाली प्रभारी को भेजा जमुना पार
वृंदावन कोतवाली प्रभारी का चार्ज संभाल रहे सूरज प्रकाश शर्मा का ट्रांसफर हो गया है। सूरज प्रकाश शर्मा अब थाना जमुना पार प्रभारी होंगे। सूरज प्रकाश शर्मा पिछले करीब 6 महीने से वृंदावन कोतवाली प्रभारी का चार्ज संभाल रहे थे।
वृंदावन कोतवाली प्रभारी बने विजय कुमार
सूरज प्रकाश शर्मा के ट्रांसफर होने के बाद वृंदावन कोतवाली प्रभारी का चार्ज तेज तर्रार इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को दिया गया है। विजय कुमार सिंह अभी तक मथुरा कोतवाली प्रभारी थे।
आगरा से तबादला होकर आने के बाद विजय कुमार सिंह ने 2021 में वृंदावन में आयोजित हुए कुंभ मेला में अपनी ड्यूटी के जरिए लोगों को प्रभावित किया था।
नौहझील थाना प्रभारी को बनाया शहर कोतवाल
विजय कुमार सिंह के वृंदावन कोतवाली प्रभारी बनने के बाद नौहझील थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को मथुरा कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। प्रदीप पिछले काफी समय से नौहझील थाना का चार्ज संभाल रहे थे। प्रदीप कुमार ने नौहझील में रहने के दौरान कई बड़ी वारदातों का खुलासा किया था। प्रदीप कुमार के शहर कोतवाल बनने के बाद क्राइम ब्रांच में तैनात धर्मेंद्र सिंह को नौहझील थाना प्रभारी बनाया है। वहीं जमुना पार थाना प्रभारी रहे महाराज सिंह भाटी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

