• Sat. Feb 21st, 2026

धार्मिक पर्यटन संग रोजगार के मानचित्र पर भी दमकेगा प्रदेश

ByVijay Singhal

Sep 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश साल 2047 तक धार्मिक पर्यटन संग रोजगार के मानचित्र पर भी दमकेगा। मंगलवार को जीएलए विवि में कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, सुशासन और विकास की ठोस नींव को फिल्मों के माध्यम से दिखाया। साथ ही छात्रों ने अपने सुझाव दिए। किसी ने जापान मॉडल पर कार्य करने का मत रखा तो किसी ने नए स्टार्टअप लगाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम जीएलए विवि के सभागार में सेवानिवृत्ति आईएएस जीवेश नंदन एवं सेवानिवृत्ति आईपीएस आनंद कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रबुद्धजन के साथ-साथ विवि के छात्र भी शामिल रहे। आनंद कुमार ने कहा कि पिछले 8 वर्षों की अभूतपूर्व उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए, 2029-30 तक उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है। इसके साथ ही अगले पांच वर्षों में विकास दर 20 फीसदी से अधिक बढ़ाने की योजना है। साल 2047 में जब देश की अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर होगी तो प्रदेश छह ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनकर उभरेगा। इससे देश की जीडीपी में प्रदेश की विकास दर 15 फीसदी का योगदान होगा। जीवेश नंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना विकसित भारत-2047 केवल एक लक्ष्य नहीं बल्कि, राष्ट्र की सामूहिक यात्रा है। इसमें प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। 2017 से 2025 के बीच सुरक्षा, सुशासन और विकास की ठोस नींव रखी गई है और विजन यूपी-2047 के अंतर्गत व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान विवि के कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह, परियोजना निदेशक अरुण कुमार, डिप्टी कलेक्टर आदेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर रघुवेंद्र शर्मा समेत विवि के प्रोफेसर और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.