• Mon. Feb 16th, 2026

वृंदावन में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और पंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण

ByVijay Singhal

Feb 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और पंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को प्लांट संचालन में कोताही न बरतने के लिए ताकीद किया। सुबह जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव मथुरा मार्ग पर यमुना एक्शन प्लान के अंतर्गत 4 एमएलडी एसटीपी संचालित एसटीपी का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत वृंदावन से आ रहे नाले-नालियों के पानी के शुद्धिकरण को लेकर पड़ताल की। विभागीय अधिकारियों से एसटीपी की क्षमता और कार्यप्रणाली की आवश्यक जानकारी ली। उसके बाद प्लांट पर शोधित किए जा रहे प्रदूषित पानी की गुणवत्ता परखी। उन्होंने स्टाफ से पूछा कि यह पानी कैसे शोधन हो रहा है और कहां जा रहा है। इस पर कर्मचारी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। कार्य में कोताही बरतने वाले कार्यदायी संस्था के कर्मचारी, एक्सईएन ओर जेई जवाब नहीं दे पाए। अधिकारियों के रवैये से नाराज मंत्री ने चेतावनी देते हुए कार्य में लापरवाही न बरतने के आदेश दिए।

उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी हाल में एसटीपी संचालन में लापरवाही न बरती जाए। अगर कोई शिकायत सामने आई तो कार्रवाई निश्चित है। इसके बाद जलशक्ति मंत्री ने मुखर्जी पार्क स्थित पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां मंत्री ने पूछा कि पानी शोधन की प्रक्रिया कैमरे पर क्यों नहीं दिखाई जा रही, इस पर कर्मचारियों ने बताया कि फाइबर केबल खराब पड़ी है। बीते दो तीन दिन से हम मॉनिटरिंग नहीं कर पा रहे हैं। इस पर स्वतंत्र देव सिंह ने फटकार लगाते हुए कहा कि लगता है कि यहां 24 घंटे कोई नहीं रहता है। कैमरों को सही दिशा में न लगा पाने के कारण सच्चाई सामने नहीं आ पा रही है। उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे पंपिंग स्टेशन नहीं चलेगा और पानी का शोधन लगातार नहीं होगा तो कैसे यमुना साफ हो सकेगी। आप सभी राष्ट्र को धोखा दे रहे हैं। यमुना में गिरने वाले नालों को काफी हद तक बंद किया।
पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिए कटिबद्ध है। काफी हद तक यमुना में गिरने वाले नालों को बंद किया जा चुका है। कहीं कुछ कमियां रह गई हैं, उन्हें भी जल्द दुरुस्त करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि वृंदावन माइनर पर अवैध कब्जे की शिकायत पर भी कार्रवाई की गई है और कुछ भूमि कब्जा मुक्त कराई गई है। जल्द ही माइनर को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इसके बाद उन्होंने राधा निवास स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंचकर रविदास जयंती मनाई। यहां सीएफसी निवासी पंकज को हल्दी चढ़ रही थी तो उसे माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नगर पालिका वृंदावन पूर्व चेयरमैन मुकेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, योगेश चौधरी आदि थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.