हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में मथुरा की उन प्रतिभाओं का अभिनंदन किया गया जिन्होंने अपने कार्यों से व दक्षता से ब्रज का गौरव बढ़ाया है। इन सभी विभूतियों को सरकान द्वारा सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश दिवस का यह भव्य आयोजन बीएसए कॉलेज के सभागार में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि व मथुरा के प्रभारी व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ मथुरा-वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा ने संयुक्त रूप से मंच पर सभी प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर वृंदावन की सुप्रसिद्ध भजन गायिका एवं कथावाचक मोहिनी कृष्णदासी, खजानी वूमेन्स इंस्टिट्यूट की संचालिका श्रीमती शिप्रा राठी, कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन का संचालन करने वाले ‘सार्वजनिक शिक्षान्नयन संस्थान॔ की अध्यक्ष स्नेहिल पांडे तथा सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना एवं प्रशिक्षिक सुश्री मानसी राजपूत को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मथुरा जिला प्रशासन और योगी सरकार को इन प्रतिभाशाली महिला और पुरुषों पर गर्व है। इन सभी ने समाज में उल्लेखनीय योगदान देकर अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है व लंबे समय से ब्रजवासियों के लिए काम किया है। विशेष रूप से मोहिनी कृष्णदासी के भजन एवं कथा वाचन के क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना करते हुए उन्होने कहा कि समाज में इन सभी ने अलग ही पहचान स्थापित की है। मंत्री ने कहा कि सम्मानित की गई सभी महिलाएं वास्तव में मथुरा की गौरव हैं। उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
