हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां के गांव अकबरपुर स्थित ब्रजेश्वरी देवी माता मंदिर पर नवरात्र की अष्टमी पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने मां के दर्शन कर मनौती मांगी। लोगों ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। मंडलियों ने छंद गायन किया। इसमें कई गायन पार्टियों ने सहभागिता की। शनिवार रात रसिया गायन हुआ। इसमें प्रहलाद चौधरी, रामादल अखाड़ा व मुकेश शर्मा के मध्य मुकाबला हुआ। कमेटी ने प्रहलाद चौधरी को विजेता घोषित कर सम्मानित किया गया। प्रधान निहाल सिंह ने स्वाफा बांध कर एवं माता रानी की तस्वीर भेंट कर गायन पार्टियों का स्वागत किया। महिला श्रद्धालु समूह के साथ लांगुरिया गातीं देवी दर्शन करने पहुंचीं। चौबीसी के भगत दाऊजी सिसोदिया ने मंदिर प्रांगण में मां की जोत जलाई। पातीराम, भरत सिंह, भमरा बाबा, चंदन सिंह, लाखन सिंह, हेमंत शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, विष्णु हिन्दुस्तानी, हरिकिशन, जमुना सिंह आदि का सहयोग रहा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
