• Sat. Feb 14th, 2026

धौली प्याऊ चौकी के इंचार्ज अनिल को एसएसपी ने किया निलंबित

ByVijay Singhal

Aug 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। शहर कोतवाली की धौली प्याऊ चौकी के इंचार्ज अनिल को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। उन पर एक मुकदमे में से आरोपियों के नाम निकालने का आरोप है। वाहन दुर्घटना के आरोपी वाहन चालक की जमानत के लिए फर्जी जमानतदार दाखिल करने मामले की रिपोर्ट पिछले वर्ष शहर कोतवाली में दर्ज हुई थी, जिसमें अधिवक्ता सहित तीन पर फर्जी जमानतपत्र दाखिल कराने का आरोप था। आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए हाईकोर्ट तक प्रयास किए थे। मगर, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने आरोपियों को राहत नहीं दी थी। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस से सांठगांठ की। विवेचक अनिल ने अधिवक्ता सहित तीनों के नाम निकाल दिए। इसकी शिकायत एसएसपी से हुई। एसएसपी ने विवेचक को निलंबित कर दिया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि एसआई को निलंबित करते हुए मामले में विभागीय जांच गठित की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.