• Wed. Feb 18th, 2026

एसएसपी श्लोक कुमार ने मथुरा पुलिस में किया बड़ा फेरबदल, 16 दारोगाओं का ट्रांसफर

ByVijay Singhal

Oct 8, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। एसएसपी ने आदेश जारी करके 16 दारोगा को इधर-उधर किए हैं। इनमें एक को मांट कस्बा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बरसाना थाने के उप निरीक्षक मयंक को थाना गोविंदनगर, सूरज कुमार को गोविंद नगर से बरसाना, अंकुश चौधरी को नौहझील से जैंत, शिवम कुमार को जैंत से नौहझील, स्वाती को बरसाना से रिफाइनरी भेजा है। मोनालिसा को रिफाइनरी से बरसाना, अमन को राया से फरह, राज वर्मा को फरह से राया, आकाश चौधरी को बरसाना से मगोर्रा, हरेंद्र कुमार को बरसाना से मगोर्रा, आकाश कुमार को गोवर्धन से मांट कस्बा चौकी प्रभारी, प्रदीप कुमार को मांट से गोवर्धन, विनीत को बलदेव से महावन, लोकेश को महावन से बलदेव, अमन उज्जवल को गोवर्धन से नौहझील और कपिल कुमार का नौहझील से थाना गोवर्धन स्थानांतरण किया है।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.