• Tue. Feb 10th, 2026

एसएसपी श्लोक कुमार ने जमुनापार थाने का किया निरीक्षण:लक्ष्मी नगर में 4 किलोमीटर पैदल मार्च कर सुनीं समस्याएं

ByVijay Singhal

Jan 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने सोमवार को जमुनापार थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीवी व्यवस्था सहित अन्य सभी पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के पश्चात थाने पर एक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और महिला अपराधों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान थाने की अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। हालांकि, कुछ कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिला अपराधों से जुड़े मामलों में तत्काल और संवेदनशीलता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, पीड़ितों के साथ मानवीय व्यवहार और त्वरित न्याय प्रदान करने पर जोर दिया गया। क्राइम मीटिंग के उपरांत एसएसपी ने जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारियों के साथ लक्ष्मी नगर क्षेत्र में लगभग 4 किलोमीटर का पैदल मार्च किया। इस पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध और अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अभियान से क्षेत्रीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और पुलिस की सक्रियता का एक सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.