हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट में यमुना एक्सप्रेस वे पर एसएसपी ने रात में गश्त के दौरान जाबरा टोल प्लाजा पर पांच सदिग्ध कार सवारों को पकड़ा है। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से साढ़े चार लाख रुपये और कुछ दस्तावेज मिले हैं। एसएसपी के आदेश पर पकड़े गए सभी सदिग्धों से थाना मांट पर एलआईयू व पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। पत्थरबाजों द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे पर कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिसको लेकर पुलिस अब गश्त अभियान में जुटी है। इसी के तहत बीती देर रात को यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे, एसपी सिटी, सीओ मांट द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने नोयडा की तरफ से आ रही एक बलेनो कार को रोक तो उसमें पांच युवक सवार थे। जब इनसे एक दूसरे के नाम पते के बारे पूछा गया तो कोई कुछ नहीं बता सका। शक होने पर उनकी कार की तलाशी ली गई, तो साढ़े चार लाख रुपये एवं कुछ दस्तावेज मिले हैं। पांच युवक एक विशेष समुदाय के हैं। पकड़े गए युवका को संदिग्ध मानकर थाना मांट पर इंटेलिजेंस ब्यूरो, एलआईयू एवं पुलिस द्वारा सघनता के साथ पूछताछ की जा रही है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों में मोहम्मद यूसुफ पुत्र बिस्मिल्लाह खान निवासी टिकरिया थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर, वसीम अकबर, अब्दुल मुईद, नदीम अहमद, शकील अहमद हैं। सभी एक ही जगह के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
