हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चैत्र नवरात्र के दौरान देवी मंदिरों के आसपास मंडराने वाले मनचलों और संदिग्धों की खैर नहीं। इन मंदिरों पर पुलिस और पीएसी के मुस्तैद जवान इनसे सख्ती से निपटेंगे। चैत्र नवरात्र के पहले दिन से यह जवान पूरी मुस्तैदी से इन मंदिरों पर तैनात होकर पूरी नजरें रखेंगे। एसएसपी ने जनपद पुलिस को नवरात्र पर सतर्क और सजग रहते हुए सख्ती से निपटने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए हैं। चैत्र नवरात्र 22 मार्च को शुरू हो रहे हैं। पहले नवरात्र पर शहर के देवी मंदिरों में मां के भक्तों को सैलाब उमड़ेगा। हर कोई अपनी मनोकामना के लिए मां के दरबार में मत्था टेकेगा। इन मंदिरों में मां के भक्तों को कतई कोई परेशानी न हो, साथ ही मनचले और संदिग्ध कोई भी वारदात को अंजाम न दे सकें। खासकर यह है कि देवी मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ महिला और युवतियों की अधिक रहती है। इसके चलते संदिग्ध और मनचलों का इन मंदिरों के आसपास इनका मंडराना बना रहता है। इनसे सख्ती से निपटने के लिए सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए देवी मंदिरों पर पुलिस और पीएसी के जवानों की मुस्तैद रहेगी। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को प्रमुख देवी मंदिरों के आसपास पुलिस और पीएसी के जवानों की मुस्तैदी के साथ खुद भी पूरी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने सतर्क और सजगता बरतते हुए सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। कैंट काली मां, पुराने बस अड्डे के सामने मां बगलामुखी मंदिर, भैंस बहाेरा मां कैला मंदिर, भूतेश्वर पर मां पाताल देवी, महाविद्या देवी, चामुंडा देवी जयसिंहपुरा, गायत्री मंदिर, कंकाली देवी मंदिर, डैंपियर नगर में कैला मंदिर, रंगेश्वर वाली काली मां, माता गली वाली मां का मंदिर आदि। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस और पीएसी के जवान मां के मंदिरों पर मुस्तैद किए गए हैं। इन मंदिरों के आसपास मनचलाें से सख्ती से निपटा जाएगा। सुरक्षा में कोई भी हीलाहवाली बरती गई तो थाना प्रभारी नपेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
