हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा यातायात प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा शैलेश पांडेय ने कहा कि यातायात नियमों की सही जानकारी एवं उनके पालन से ही सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने संस्था में कार्यरत सभी व्यक्तियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलायी। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय, पुलिस अधीक्षक यातायात देवेश कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय वर्मा, एआरटीओ मनोज वर्मा, सीओ सदर प्रवीण मलिक, सीओ यातायात धर्मेद्र सिंह चौहान, मुकेश शर्मा समाजसेवी, प्रधानाचार्य बाटी एवं अक्षय पात्र वृंदावन के ऑपरेशन हेड सुरेश्वर दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं श्री राधा वृंदावन चंद्र के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया। सहायक क्षेत्रीय परिवाहन अधिकारी मनोज वर्मा जी ने समस्त कर्मचारियों को यातायात नियमों के विषय में विस्तार पूर्वक समझाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने वाहन चालकों को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का नियमित चेक अप कराने की भी सलाह दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा ने मथुरा जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विषय में सभी को अवगत कराते हुए यातायात नियमों के पालन हेतु वाहन चालकों को प्रोत्साहित किया। अक्षय पात्र द्वारा संचालित अभय प्रशिक्षण केन्द्र बाटी के विद्यार्थियों ने हिन्दी एवं अंग्रेजी में यातायात नियमों के बारे मेे जानकारी प्रदान की एवं ज्ञान दीदी वन्दना के मार्गदर्शन में यातायात के नियमों के पालन हेतु लघु नुक्कड नाटिका प्रस्तुत किया। अक्षय पात्र फाउंडेशन वृंदावन के ऑपरेशन हेड सुरेश्वर दास ने कहा कि संस्था के सभी कर्मचारियों का दायित्व है कि वह यातायात नियमों का जिम्मेदारी के साथ पालन करें। उन्होंने कहा कि हम समय-समय पर सभी वाहन चालकों एवं कर्मचारियों का चिकित्सकों के माध्यम से स्वाथ्य का परीक्षण कराते रहते हैं। कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
