• Sat. Jun 7th, 2025

जरी और गोटे की पोशाक में मनोहरी रूप में दिखे श्रीबाँकेबिहारी

ByVijay Singhal

May 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृंदावन। वैशाख पूर्णिमा पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया जो देर शाम तक जारी रहा। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख पूर्णिमा का दिन अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। यह तिथि भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण के रूप में भी जानी जाती है जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। ऐसे में इस दिन ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन का महत्व और भी बढ़ जाता है। मंदिर को इस विशेष अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया था। ठाकुरजी को विशेष वस्त्र पहनाए गए जिन पर जरी और गोटे की बारीक कढ़ाई की गई थी। उन्हें ताजे फूलों की सुंदर मालाओं से शृंगारित किया गया जिससे उनकी छवि और भी मनोहारी हो गई। दर्शन के दौरान कई भक्त भावविभोर हो उठे। भीड़ को सुव्यवस्थित रूप से नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस बल ने पुख्ता इंतजाम किए थे। ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में प्रातःकाल से गिरिराज शिला का पंचामृत से अभिषेक किया गया। ठाकुरजी को श्वेत दिव्य वस्त्रों में सजाया गया। मंदिर के अंगसेवी दामोदर चंद्र गोस्वामी ने बताया कि पूर्णिमा की सेवा मंदिर के बड़े गुसाईं कनिका गोस्वामी जी के सानिध्य में संपन्न हुई। ठाकुरजी को विशेष शृंगार में विराजमान किया गया जिनकी दिव्य छवि ने सभी भक्तों को भावविभोर कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.