हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कृष्ण नगरी पूरी तरह राममय हो गई। श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में निकाली गई मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य बरात का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती कर स्वागत किया। 7 दर्जन झांकियों और गूंजते बैंड-बाजों के साथ श्रीराम बरात बाटी वाली कुंज स्थित बृजधाम सेवा समिति के संयोजन में जनमासे से प्रारंभ हुई और चौक बाजार में स्व. किशन चन्द शर्मा चैरिटेबिल ट्रस्ट के तत्वावधान में पं मनोज शर्मा व पं बादल शर्मा के संयोजन में बनी अवधपुरी पहुंची। यहां भव्य स्वागत के बाद शोभायात्रा स्वामी घाट, छत्ता बाजार, होली गेट होते हुए भरतपुर गेट स्थित जनकपुरी पहुंची। जहां प्रभु श्रीराम और माता जानकी के विवाहोत्सव की लीला संपन्न हुई। 23 सितम्बर को कोप भवन की लीला श्रीकृष्ण जन्मस्थान रंगमंच पर शाम 7 बजे से मंचित की जाएगी। श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला के संयोजन में जनकपुरी समिति द्वारा मुनि वशिष्ठ, विश्वामित्र व राजा दशरथ का मिलनी कर स्वागत किया गया। इसके बाद विवाह की लीला में श्रीराम और माता जानकी ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। पूरा परिसर जय श्रीराम और जय जानकी माता के उद्घोष से गूंज उठा। जुलूस मंत्री विनोद सर्राफ और उनकी टीम ने पूरी संचालन व्यवस्था संभाली। सहयोगी हिमांशु सूतिया ,सुनील सूतिया, शुभम बिजली, कन्हैया टाइप, मनीष गर्ग समेत अन्य साथियों के साथ सक्रिय रहे। इस अवसर पर रविकान्त गर्ग, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, जयन्ती प्रसाद अग्रवाल, जुगलकिशोर अग्रवाल, नन्दकिशोर अग्रवाल, पं शशांक पाठक समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
