• Thu. Feb 26th, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 5100 दीपों से जगमगाता नजर आएगा विश्राम घाट

ByVijay Singhal

Jul 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा की नगरी द्वापर युग जैसी सजेगी। कलाकार जगह-जगह कन्हैया के स्वरूप में लीलाओं का मंचन करेंगे। रंगी-बिरंगी लाइटें द्वापर युग की आभा बिखेरेंगी। वहीं 20 स्थानों पर छोटे आयोजन होंगे। 238 कलाकार विभिन्न स्थानों पर रंगमंच का आयोजन करेंगे और विश्राम घाट पर 5100 दीप जलाए जाएंगे। वहीं 25 ग्रुप के 325 कलाकार श्रीकृष्ण जन्मस्थान से शोभायात्रा निकालेंगे। यह शोभायात्रा छह प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने अधिकारियों के साथ बैठककर तैयारियों का खाका खींचा है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री ने मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने, विभिन्न आयोजनों के आसपास अस्थायी टॉयलेट लगाने, प्रमुख मार्गों पर विद्युत सजावट व स्वागत द्वार बनाने को कहा है। साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पोल की प्लास्टिक रैपिंग, ट्रांसफाॅर्मर की बैरिकेडिंग, लटके तारों को ठीक के भी निर्देश दिए हैं। आयोजन स्थलों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस व स्वास्थ्य टीम भी मौजूद रहेगी। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने एमवीडीए एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में भगवान श्रीकृष्णजी पर आधारित वॉल पेंटिंग की जाएं। दीवारों को इस प्रकार सजाया जाए कि आने वाले श्रद्धालु, दर्शनार्थी कान्हा की नगरी से एक अलग अनुभव लेकर जाएं। एलईडी स्क्रीन, होर्डिंग, स्टैंडी पर भी कान्हा की बाल लीलाओं को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा पुलिस के भी कड़े बंदोबस्त रहेंगे। महाकुंभ जैसी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था होगी। चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरे और पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। बैठक में यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक पूरन प्रकाश, एमएलसी ओम प्रकाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अभिनव जे जैन, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अजय कुमार, सीएमओ संजीव यादव, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सहित विभिन्न मंदिरों के प्रबंधक तथा अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.