• Thu. Feb 19th, 2026

नौहझील में निकाली श्रीअक्रूरजी की शोभायात्रा

ByVijay Singhal

Oct 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के कस्बे में वार्ष्णेय समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा श्रीअक्रूर जी की शोभायात्रा बैंडबाजों और आकर्षक झांकियां के साथ निकाली गई। बारहसैनी धर्मशाला में आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया गया। शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक राजेश चौधरी, प्रधान प्रशांत गुप्ता व मुकेश वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा में मसाने वाली काली बवराला, दाऊजी, अलीगढ़ व बाजना से आईं मां काली की तलवार बाजी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होकर, रेतिया बाजार, टोली मोहल्ला होती हुई बाजना रोड़ पर बोली मार्केट पर समाप्त हुई। सम्मान समारोह में विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि महाराजा श्रीअक्रूर जी महाभारत काल के ऐसे शख्स थे, जिनको खुद भगवान श्रीकृष्ण गुरु मानते थे। रिश्ते में अक्रूरजी वासुदेव के भाई थे। इस नाते से वह श्री कृष्ण के काका थे। इस मौके पर भुवनेश गुप्ता, यज्ञदत्त गुप्ता, गौरव गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, फूलचंद गुप्ता, सिताबी गुप्ता, बंगाली गुप्ता, महावीर गुप्ता, मुकेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.