• Tue. Feb 24th, 2026

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर लंबित शिक्षक शिक्षक समस्याओं को शीघ्र किया जाए निस्तारण

ByVijay Singhal

Aug 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लाक कार्यकारिणी की  विशेष बैठक  आज  राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक श्री महावीर स्वामी रेस्टोरेंट गेस्ट हाउस लक्ष्मी नगर  आयोजित की गई। मुख्य अतिथि श्रीमती सोनल शर्मा  प्रदेश संयुक्त मंत्री उत्तर प्रदेश ने बैठक का शुभारंभ किया। सोनल शर्मा ने कहा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ है जो प्रदेश स्तर  पर शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा मंत्री,उच्च अधिकारियों से शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराएगा। गोवर्धन दास गुप्ता जिला मीडिया प्रमुख ने कहा की मथुरा जिले में शिक्षकों की समस्याएं बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा ब्लाकों पर काफी समय से लंबित पड़ी हुई है। जिसमें शिक्षकों की चयन वेतनमान पत्रावलिया, 1 दिन के वेतन अवरुद्ध प्रार्थना पत्र, निलंबित शिक्षकों की बहाली, शिक्षामित्र के मानदेय वेतन भुगतान बिल, ब्लॉक पर कार्यरत संविदा कर्मियों का भुगतान, शिक्षकों की अन्य जांच कार्यालय पर काफी समय से लंबित पड़ी हुई है। उनके अधिकारियों द्वारा निस्तारण समय पर नहीं किया जा रहा है।  जिससे शिक्षकों, शिक्षामित्र और कर्मचारियों में  काफी रोष है। हरिओम गुप्ता संरक्षक ने कहा कि मानव संपदा पर  शिक्षकों की सर्विस बुक ईल, सी ल मेडिकल चयन वेतनमान पदोन्नति की प्रविष्टियां पूर्ण की जाए। भगवान सिंह पचोरी ने कहा की शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र ही प्रतिनिधिमंडल प्रभारी बीएसए श्री रविंद्र कुमार से मुलाकात कर उनको समस्याओं से अवगत कराएगा । शिक्षकों की समस्याओं का   समाधान कराने का पूर्ण प्रयास करेगा। आज की बैठक में,  हरिओम गुप्ता जी वरिष्ठ संरक्षक, शिखा मिश्रा , मनमोहन सिंह गौतम, शैलेन्द्र परिहार,अर्चना वर्मा,  प्रमोद कुमार वर्मा, प्राची अग्रवाल, नेहा सिंह, जन्मेजय सिंह ,राजकुमार शर्मा, अवधेश कुमार, कन्हैयालाल, संतोष कुमार शर्मा,  सुबेंद्र सारस्वत, संतोष सारस्वत,देवेन्द्र कुमार शर्मा, देवेंद्रसिंह, रीनासिंह, आसिया,विनीता शर्मा, नरेश कुमार राज आदि संगठन के पदाधिकारी  उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.