• Wed. Feb 11th, 2026

बस स्टैंड पर खुले आसमान में ठिठुरते, सिकुड़ते काटी रात

ByVijay Singhal

Jan 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कड़ाके की सर्दी में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सर्दी से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं। यात्रियों ने जनवरी की पहली रात ठिठुरते हुए काटी। सर्द हवाओं की मार से बेहाल यात्री बचने के लिए किसी तरह प्लेटफॉर्म पर बैठकर रात काटते नजर आए। गैस हीटर अभी तक नहीं लगाए गए हैं। शुक्रवार की रात आसमान में छाई धुंध और बस स्टैंड पर खुले आसमान के नीचे एक महिला अपने बच्चों के साथ बस का इंतजार करती नजर आई। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर भी यही नजारा दिखाई दिया। ट्रेनों के इंतजार में लोग सिकुड़ते, ठिठुरते हुए रात बिताने पर मजबूर थे। दिल्ली के अमर सिंह ने बताया कि स्टेशन पर चारों तरफ से ठंडी हवाएं लग रही हैं, लेकिन गैस हीटर तक नहीं लगे हैं। छोटे बच्चों के साथ ट्रेन का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। इसी तरह प्लेटफार्म नंबर दो पर तीन युवक अपनी चादरों में खुद को समेटे हुए बैठे हुए थे। एक महिला यात्री अपने बच्चे को आगोश में लेकर सर्दी के सितम के कम होने की दुआ करती नजर आई। यही नजारा नए बस स्टैंड का है। यहां भी गैस हीटर नहीं लगवाए गए हैं। इसी तरह शहर के प्रमुख चौराहों पर भी गैस हीटर नहीं लगवाए गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.