• Thu. Mar 5th, 2026

फरह में ईंट के ढेर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत

ByVijay Singhal

Mar 5, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा।  फरह क्षेत्र में हाईवे पर महुअन टोल प्लाजा के पास शेरे पंजाब होटल के सामने मथुरा आगरा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ईंट के चट्टे में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मृत्यु हो गई, जबकि तीसरा गंभीर घायल हो गया। फरह पुलिस को सूचना मिली कि महुअन टोल प्लाजा के पास शेरे पंजाब होटल के सामने मथुरा से आगरा जाने वाले हाईवे पर एक बाइक पर सवार तीन युवक सड़क किनारे रखी ईंटों के चट्टे में घुस गए हैं। इसमें तीनों गंभीर घायल हो गए।पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेजा। जहां गोविंद और संकी निवासी ग्राम लोहवन थाना जमुनापार की हालत गंभीर होने प एसएन मेडिकल कालेज आगरा रेफर कर दिया। वहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही तीसरे घायल अनिकेत को स्वजन के सिपुर्द किया गया है। उसका उपचार जारी है। फरह थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.